Breaking News

पात्र किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से करें लाभान्वित: कृषि मंत्री रायबरेली, 14 जून 2023

मा0 केन्द्रीय कृषि मंत्री ने पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस में बैठक की

पात्र किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से करें लाभान्वित: कृषि मंत्रीरायबरेली, 14 जून 2023

रिपोर्ट संपादक राजकुमार यादव

मा0 केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनपद के किसानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं संबंधित बैठक की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा यादव, जिला प्रशासन श्री प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल सहित जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।  

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव द्वारा मा0 केन्द्रीय कृषि मंत्री को जनपद के पात्र किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में मा0 केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को किसान उत्पादक संगठनों से जोड़ा जाए। जिसमें किसानों को सस्ते दामों पर बीज, खाद, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनरी, ग्रीन हाउस, पॉलीहाउस, कृषि तकनीक, मार्केट लिंकेज, ट्रेनिंग, नेटवर्किंग, आर्थिक मदद और तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि किसान का मनोबल बढ़े और वो खेती में बिना किसी अड़चन के बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध नबार्ड आदि सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक भी कराई जाए, जिससे किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसान उत्पादक संगठन से जुड़कर बीज, खाद, मशीनरी, मार्केट लिंकेज, ट्रेनिंग, नेटवर्किंग, आर्थिक और तकनीकी सहायता ले सकते हैं, ये किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि जनपद में मिलेट के बारें मे प्रचार प्रसार किया जाए जिससे लोग मोटे अनाज के बारे में जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि मिलेट के लिए स्कूल व विद्यालय के बच्चों को अपने भोजन में मिलेट्स (मोटे अनाज) का उपयोग बढ़ाने हेतु उसके स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानकारी भी दी जाये

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *