Breaking News

          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के साथ थाना लालगंज में थाना दिवस के अवसर पर लोगों की फरियाद सुनीं

मुख्य संपादक राजकुमार यादव

डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर लालगंज में सुनी लोगों की फरियाद

समस्याओं का करें गुणवत्तापरक निस्तारण : डीएम
रायबरेली, 22 मार्च 2025
          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के साथ थाना लालगंज में थाना दिवस के अवसर पर लोगों की फरियाद सुनीं

। उनके सामने राजस्व, आपसी रंजिस तथा महिला उत्पीड़न  सहित अन्य शिकायते आईं। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष तथा राजस्व अधिकारियों को इस अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किए जाने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में जांच आदि की जरूरत हो तो अवश्य करें। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष, निर्भीक, पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ करें। दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर  समस्याओं को निस्तारित कराने का निर्देश दिये। उन्होंने थाना दिवस रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर को भी देखा। कहा कि रजिस्टर में दर्ज विवादों को जल्द से जल्द निस्तारित कराया जाए।
          इस अवसर पर एसडीएम लालगंज सहित पुलिस विभाग के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव का फिरोजाबाद इकाई ने किया भव्य स्वागत

मुख्य संपादक राजकुमार यादव सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *