Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 06 मार्च को

मुख्य संपादक राजकुमार यादव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 06 मार्च को: सीडीओ
रायबरेली, 01 मार्च 2025
          मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024- 25 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग व सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी हेतु पूर्व में समस्त निकायों को 1571 जोड़ों का सामूहिक विवाह करने का भौतिक लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसके सापेक्ष 1363 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा चुका है। अवशेष लक्ष्य की पूर्ति हेतु 06 मार्च को सामूहिक विवाह कराया जाना है।
          मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि व आयोजन स्थल के अनुसार 06 मार्च को विकास खण्ड व नगर पंचायत- राही, अमावां, डलमऊ, दीनशाहगौरा, ऊँचाहार, जगतपुर, रोहनिया और नगर पालिका परिषद रायबरेली के लाभार्थी जोड़ों हेतु सामूहिक विवाह आयोजन स्थल-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में सम्पन्न कराये जायेंगे।
          इसी प्रकार विकास खण्ड व नगर पंचायत- सलोन, छतोह, डीह, नं0पं0 नसीराबाद एवं परशदेपुर के लाभार्थी जोड़ों हेतु सामूहिक विवाह आयोजन स्थल-मिनी स्टेडियम, सलोन रायबरेली में सम्पन्न होंगे तथा विकास खण्ड व नगर पंचायत- हरचन्दपुर, सतांव, खीरों, लालगंज, सरेनी, बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज के लाभार्थी जोड़ो के लिए सामूहिक विवाह आयोजन स्थल-गन्ना कांटा मैदान सतावं रायबरेली में सम्पन्न कराये जायेंगे

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव का फिरोजाबाद इकाई ने किया भव्य स्वागत

मुख्य संपादक राजकुमार यादव सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *