Breaking News

      जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

मुख्य संपादक राजकुमार यादव


सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी : सीडीओ

रायबरेली, 01 मार्च 2025
          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


          मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।


          मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।    
          मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 09 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।
          इस मौके पर एसडीएम सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार सदर प्रज्ञा द्विवेदी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए सतीश चंद्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव का फिरोजाबाद इकाई ने किया भव्य स्वागत

मुख्य संपादक राजकुमार यादव सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *