संपादक राजकुमार यादव
21 अक्टूबर से माह दिसम्बर तक में होने वाले ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ की तिथियां निर्धारित
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोविड-19 के नियमों का किया जाये अनुपालन: हर्षिता माथुररायबरेली, 19 अक्टूबर 2023
‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ में जन समस्याओं के निराकरण हेतु शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जन समस्याओं के निस्तारण हेतु माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्पन्न कराया जायेगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार माह अक्टूबर से दिसंबर 2023 तक का रोस्टर/तिथियां व तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम नियत कर दिये गये है। 21 अक्टूबर को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील सदर एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार 04 नम्बर 2023 को जिलाधिकारी तहसील सलोन, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील महराजगंज एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में। 18 नवम्बर 2023 को जिलाधिकारी तहसील महराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील डलमऊ एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सलोन में। 02 दिसम्बर 2023 को जिलाधिकारी तहसील सदर, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील सलोन एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में। 16 दिसंबर 2023 को जिलाधिकारी तहसील डलमऊ, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील लालगंज एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निर्धारित किये गये है।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जानकारी देते हुए कहा है कि उपरोक्त सारणी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर द्वारा 21 अक्टूबर, 18 नवम्बर तथा 16 दिसम्बर एवं उपजिलाधिकारी न्यायिक ऊँचाहार द्वारा 04 नवम्बर एवं 02 दिसम्बर 2023 की तिथियों में प्रतिभाग किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थापित व्यवस्था में माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने के दशा में नामित अधिकारी द्वारा तहसील दिवस संचालित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने के लिए मा0 सांसद व विधायकगण को सम्मान पूर्वक बैठने हेतु एक प्रमुख स्थान की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिनों में नगर मजिस्ट्रेट रायबरेली कलेक्ट्रेट में उपस्थिति रह कर जन समस्याओं की सुनवाई एवं उसका निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत रखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सर्म्पूण समाधान खुली जगह पर आयोजित किया जाये जहा पर फरियादी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग व मास्क, सेनेटाईजर आदि का प्रयोग अनिवार्य रूप से पालन किया जाये। सुनवाई के समय 05 से अधिक फरियादी टेबल के पास एकत्र न हो। आयोजन में भीड़ एकत्रित होने से रोकने हेतु टोकन सिस्टम के आधार पर एक समय में अधिकतम 15-20 फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाये। आने वाले फरियादियों को कोविड-19 महामारी को रोकने हेतु आयोजन स्थल पर आने वाले फरियादियों के उपयोगार्थ सेनेटाइजर व मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी/कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाए तथा आम जनमानस को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित भी किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के समाधान का अनुश्रवण नियमित रूप से किया जाए तथा शिकायतों की निस्तारण की अद्यावधिक सूचना इलेक्ट्रानिकली शासन के संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिनों में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कलेक्ट्रेट में उपस्थिति रहकर जन समस्याओं की सुनवाई एवं उसका निस्तारण करेंगे।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा है कि शासन के स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि सम्पूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस अधीक्षक, विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों एवं अन्य तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कार्यालयाध्यक्षों की उपस्थित सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रकार की शिथिलता बरती जायेगी तो शासकीय आदेशों के क्रियान्वयन में लापरवाही मानकर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।