Breaking News

पवन पटेल बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

संपादक राजकुमार यादव

पवन पटेल बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव
फोटो
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के मेरुई गांव निवासी पवन कुमार पटेल को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया। उनके प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की है। पवन पटेल समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला कार्यकारिणी सदस्य पद से समाजवादी पार्टी में अपनी सांगठनिक यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान वह सरेनी विधानसभा अध्यक्ष रहे। प्रदेश सचिव बनाए जाने से पहले जिला कार्यकारिणी में सचिव के दायित्व का निर्वहन किया। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई और कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में उनके सचिव बनाए जाने पर सपा नेता डॉ.दिनेश पाल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, पिंटू यादव, विनोद यादव अनुपम शुक्ला, प्रमोद पटेल, एडवोकेट दिनेश यादव, राजकुमार यादव जिला पंचायत सदस्य आशीष यादव, धर्मेंद्र धाकड़, सुमित यादव, छोटू यादव, सपा के जिला महासचिव अरशद खान सहित तमाम शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्ति की है।

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव का फिरोजाबाद इकाई ने किया भव्य स्वागत

मुख्य संपादक राजकुमार यादव सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *