रिपोर्ट संपादक राजकुमार यादव

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही महिलाओं से बातचीत की तथा उनसे रोजगार संबंधित कार्यों को बढ़ावा देने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित आईजीआरएस कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन के सभी पटल पर जाकर कर्मचारियों से बातचीत की और उनके कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। इस दौरान एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रकाश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे