पुरानी पेंशन बहाल करें
जी डी शुक्ला अध्यक्ष संघर्ष सिमित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रायबरेली कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के आह्वाहन पर दिनाँक 18,5,23 को धरने में रोडवेज

चिकित्सास्वस्थ्य कर्मचारियों के साथ साथ जनपद के समस्त विभागों के कर्मचारी शिक्षक भागीदारी करेंगे श्री शुक्ला ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल किया जाय वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए समस्त निगम,निकाय ,प्राधिकरण स्वयं सेवी संस्थानों के कर्मचारियों को 7 वेतन आयोग का लाभ दिया जाय ,1 ,1,20 से 31,7,21 तक फ्रीज महगाई भत्ते को बहाल किया जाय, आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों के स्थाईकरण की नीति एवम सामान कार्य सामान वेतन दिया जाय संवर्गो का पुनर्गठन /उच्चीकरण करतेहुए सेवा नियमावली जारी किया जाय,प्रमुख सचिव परिवहन एवं रोडवेज कर्मचारी सँयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मन्डल के बीच हुए समझौतों को लागू किया जाय, कैशलेस ईलाज की सुविधा समस्त कर्मचारियों को दिया जाय समस्त डिप्लोमा कर्मचारियों को 4200 ग्रेड पे दिया जाय कर्मचारियों के भांति शिक्षकों को 300 दिन का नगदीकरण अवकाश दिया जाय, चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की नियमित भर्ती किया जाय कर्मचारी शिक्षक मोर्चा 12 सूत्रीय मांग पत्र के निराकरण हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में 18,मई 23 को एक दिवसीय धरना देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम का ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से प्रेषित करेंगे राजकुमार मंत्री परिषदने जनपद के समस्त कर्मचारियों से अनुरोध किया कि दिनाँक 18,5,23 को समय 11 बजे कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली के प्रांगण में ज्यादा से ज्यादा सँख्या में भागीदारी कर धरने को सफल बनायें तथा बुढ़ापे की लाठी पेंशन बहाली कराने में अपना योगदान दे साथ ही साथ बड़े आंदोलन के लिये भी तैयार रहे
जी डी शुक्ला अध्यक्ष संघर्ष सिमित
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा रायबरेली