यह बताएं विनोद का मालूम संपादक राजकुमार यादव


संघ की शाखाओं में व्यक्ति बनता है संस्कारवान: विजय
बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित हुआ आरएसएस का शाखा संगम।
फोटो:
लालगंज (रायबरेली)। नगर के वैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शाखा संगम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति में व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। शाखा में राष्ट्र भक्तों का निर्माण होता है। संघ की शाखा से सर्वोच्च नेतृत्व करने की क्षमता रखने की शिक्षा मिलती है। आज के समय में देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का नेतृत्व कर रहे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई , पंडित दीनदयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख, बाला साहब देवराज, अशोक सिंघल आदि महापुरुषों ने इसी पाठशाला से निकलकर देश व समाज का नेतृत्व करते हुए इतिहास में ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में राष्ट्र के कार्य करने के लिए अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण किया जाता है। उन्होंने समरसता, समाज परिवर्तन, धर्मजागरण, बस्ती विकास आदि कार्यों की आवश्यकता पर बल दिया। शाखा संगम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई लालगंज नगर की सभी दस शाखाओं के स्वयं सेवकों शामिल हुए। खेलकूद, सामूहिक सूर्य नमस्कार, बौद्धिक और प्रार्थना और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह उधम, जिला संघ चालक रामचरण, जिला प्रचारक बृजेश, जिला कार्यवाह अनंत, वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता सतीश त्रिवेदी, राजेश, हनुमान, गणेशचंद्र, रवी, नगर प्रचारक ओम नारायण, शीतला प्रसाद, शिव प्रकाश, नगर कार्यवाह इंद्रेश, सह नगर कार्यवाह विमल, सह नगर कार्यवाह पावस, मयंक, दिव्यांशु, दीपक, नवीन, राणा प्रताप, सचिन गुप्ता, समर्थ, देवांश, कुशाग्र, गौरव आदि भारी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।