रिपोर्ट से संपादक जितेंद्र सविता

बाबा बाल्हेश्वर के दर्शन कर भक्तो ने किया नये वर्ष का स्वागत
क्रासर….ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के तत्वाधान में 16वीं पदयात्रा का हुआ आयोजन
सचित्र……
लालगंज रायबरेली। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के तत्वाधान में लालगंज से बाबा बाल्हेश्वर धाम तक 16वीं विशाल पदयात्रा निकाली गई। जिसमें हजारो की संख्या में भक्तो ने भाग लिया। इस दौरान पूरे मार्ग मे दर्जनो की संख्या में बज रहे डीजे की धुन पर भक्त पैदल थिरकते हुए बाबा बाल्हेश्वर धाम पहुंचे।
नव वर्ष की प्रातः बाबा बाल्हेश्वर के दर्शन से मंगलकारी कामनाओं के साथ ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल पिछले 16 वर्षो से अनवरत धार्मिक यात्रा का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में प्रातःकाल से ही दर्जनो की संख्या में मौजूद डीजे की भक्तिमय धुनो से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरे 6 किमी की पैदल यात्रा में हजारो की संख्या में भक्तो ने जगह-जगह लगें भंडारो में विभिन्न प्रकार के व्यजंनो का रसास्वादन किया। भक्तो की सेवा के लिये पूरे मार्ग में एक दर्जन से अधिक स्थानो पर भक्तो ने भंडारो के माध्यम से यात्रियो की खूब सेवा की। सुबह 7 बजे से नगर के विभिन्न मंदिरो में दर्शन के उपरान्त प्रारम्भ हुई यात्रा देर सायं तक अनवरत चलती रही। यात्रियो की भीड़ व आने जाने वाले वाहनो की व्यवस्था के लिये कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही। हजारो की संख्या में भक्तो ने बाबा बाल्हेश्वर के दर्शन के उपरान्त मंडल द्वारा लगाये गये भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल शाखा लालगंज के पदाधिकारियों ने भक्तो को प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ लिया। इस दौरान सतीस त्रिवेदी, के0सी0 गुप्ता, ओमी तिवारी, अमन वर्मा, रामू गुप्ता, राजू तिवारी, अमरेश सोनी, दीपेंद्र रस्तोगी, सज्जन, सुरेश कुमार, आयुष कौशल, अनूप पाण्डेय, गोविंद मिश्रा, अशोक गुप्ता, विजय बाजपेई, मंटू, बडकऊ आदि ने भक्तो की खूब सेवा की।