संपादक राजकुमार यादव
उन्नाव, पूर्व वायुसेना अधिकारी विश्राम सिंह यादव के निधन पर उनको पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ वायुसेना स्टेशन कानपुर के सेवारत वायु सैनिकों ने दी अंतिम विदाई।
ध्यत्व है कि पूर्व वायुसेना अधिकारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे कल दोपहर उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।इस खबर से परिजनों तथा पूर्व सैनिक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते ही पूर्व सैनिक संगठन वेटरन इंडिया ऑर्गेनाइजेशन,इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन, पूर्व सैनिक सेवा समाज , यू पी एक्स सर्विसमेन टीचर्स एसोसिएशन , पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की इस दौरान फ्लाइट लेफ्टिनेंट राम स्वरूप यादव, एसपी सिंह,राजेंद्र यादव फौजी, जितेंद्र सिंह, राजकुमार रावत, सुवेद शुक्ल ,सीतेश सिंह, अश्वनी कुमार यादव , राजेश सेंगर, एस पी सेंगर ,यदुवीर, अशोक यादव,कपिल त्रिपाठी, पूर्व वायु सैनिक शिक्षक राजेश कुमार ,हरिकृष्ण,मनोज गुप्ता, जेपी सेंगर आदि उपस्थित रहे।