Breaking News

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डलमऊ के राजकीय धान क्रय केंद्र,कठगर का औचक निरीक्षण किया

प्रधान संपादक विवेक तिवारी

जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रायबरेली, 07 नवम्बर 2024

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डलमऊ के राजकीय धान क्रय केंद्र,कठगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में तेजी लाई जाए और क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें लाइन में ना लगाया जाए और समय से उनके धानो का क्रय किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझें और उनका समय पर समाधान करे। धान खरीद की प्रक्रिया में कोई देरी न हो और किसानों को उनकी उपज का मूल्य सही समय पर मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक क्रय किए गए धानो का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। धान को नमी से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। किसानों को क्रय केंद्र पर अपने धानो की बिक्री करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। 

इस मौके पर ज्वॉइन मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा मौजूद रहे।

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव का फिरोजाबाद इकाई ने किया भव्य स्वागत

मुख्य संपादक राजकुमार यादव सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *