Breaking News

डीएम ने ग्राम प्रेमराजपुर में धान फसल की उपज का लिया जायजा

संपादक राजकुमार यादव

डीएम ने ग्राम प्रेमराजपुर में धान फसल की उपज का लिया जायजा

रायबरेली 21 अक्टूबर, 2023

 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की उपस्थिति में तहसील सदर के वि0खं0 राही के ग्राम प्रेमराजपुर के कृषि क्षेत्र में धान की उपज का जायजा लेने के लिए खेतों में क्राप कटिंग करवाकर व धान को तौलकर संभावित उत्पादन का आकलन किया गया ताकि औसत निकाला जा सके। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से कृषि उत्पादन से सम्बन्धित कार्यो की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने धान की विभिन्न प्रजातियों के बारे में भी किसानों से वार्ता की। उन्होंने फसल बीमा योजना आदि अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी पूछा। उन्होंने तहसीलदार सदर से कहा कि चौपाल लगाकर किसानों से संवाद स्थापित कर किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाए

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *