Breaking News

हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ जिला शांति समिति की बैठक बचत भवन में की।

संपादक राजकुमार यादव

अराजक तत्वों पर रखे कड़ी नजर: डीएम रायबरेली,10 अक्टूबर 2023
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ जिला शांति समिति की बैठक बचत भवन में की।

बैठक में आने वाले त्योहारों नवरात्रि, दशहरा,दीपावली आदि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। यदि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलती हैं तो तुरंत उसका खंडन किया जाए और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए। लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाए। जनपद अपनी गंगा जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है इसे बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। सभी पुलिस स्टेशनों और थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखी जाए। क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के  प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनके साथ शांति समिति की बैठक की जाए, जिसमें आमजन लोगों को भी बुलाया जाए।  त्योहारों में प्रयोग किए जाने वाले लाउडस्पीकरों को मानक के अनुरूप ही संगीत बजाने की अनुमति दी जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि त्योहारों में प्लास्टिक से बने पदार्थ का प्रयोग न किया जाए। साथ ही साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा बल तैनात किया जाए।

बैठक में सभी संप्रदायों के धर्म गुरुओं के अतिरिक्त सभी उच्च अधिकारी उपस्थित रहे

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *