संपादक राजकुमार यादव

उन्नाव में नेताजी मुलायम सिंह यादव को प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि,
सपा कार्यकर्ताओं ने भारी उपस्थिति के साथ मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल और संघर्ष को याद करते हुए उनको सच्चा किसान और जनहितैषी नेता बताया
यदुकुल परिवार प्रिय प्रदर्शनी नगर उन्नाव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को पहली पुण्यतिथि ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि, अर्पित की
श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता रामसनेही यादव पूर्व खंड विकास अधिकारी ने की कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी अश्वनी कुमार यादव ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री गोविंद यादव जिला पंचायत सदस्य बिछिया द्वारा किया गया श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष सहकारी बैंक उन्नाव रमेश यादव डीके यादव रमेश चंद्र यादव राम सुरेश संजय आरबी सिंह अनुज यादव अश्विनी अवधेश सुरेंद्र पूर्व वायु सैनिक राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे आपको बताते चलें कि
समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथी पर जनपद भर में अनेक स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन हुआ। सपाईयों ने अपने नेताजी को याद करते हुए उनके सपने को साकार कर लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव को जिताने का दृढ़ संकल्प लिया। इस दौरान सपा ने ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया। हर स्थान पर सपा कार्यकर्ताओं ने भारी उपस्थिति के साथ मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल और संघर्ष को याद करते हुए उनको सच्चा किसान और जनहितैषी नेता बताया।
सपा अध्यक्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सपाईयों के द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश भर के साथ ही जनपद उन्नाव में अनेक स्थानों पर सपाईयों ने सभा और कार्यक्रम किये। इसमें कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की राजेश यादव पूर्व वायु सैनिक ने कहा कि नेताजी ने हमेशा ही गरीब, किसान, मजदूर के हितों की चिंता की है। उन्होंने अपने राजनीतिकवन में जमीनी स्तर पर संघर्ष किया और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री भी बने। रक्षा मंत्री बनकर देश के शहीदों को सम्मान दिया, उनके परिवारों को शहीद सैनिकों के शव दिलाने के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिया और देश की रक्षा के लिए सीमाओं को मजबूती दी। आज देश में उनके जैसे धरतीपुत्र की राजनीतिक स्तर पर बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो दिन रात मेहनत करें और लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती प्रदान करें। यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।