Breaking News

माह जुलाई से दिसम्बर तक होने वाले ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ की तिथियां नियत

माह जुलाई से दिसम्बर तक होने वाले ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ की तिथियां नियत

डीएम की अध्यक्षता में एक जुलाई को तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन रायबरेली, 21 जून 2023

सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से जन समस्याओं के निराकरण हेतु माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने माह जुलाई से दिसंबर 2023 तक तहसीलें में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का रोस्टर निर्धारित किया है। जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा यादव तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में निर्धारित किये गये रोस्टर के अनुसार सम्पन्न कराया जायेगा।01 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) तहसील डलमऊ में, 15 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सम्पन्न होगा। 

इसी प्रकार 05 अगस्त 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ऊँचाहार में, 19 अगस्त 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सलोन में, 02 सितम्बर 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) महराजगंज में, 16 सितम्बर 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सदर में, 07 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) डलमऊ में, 21 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) लालगंज में, 04 नवम्बर 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ऊँचाहार में, 18 नवम्बर 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सलोन में, 02 दिसम्बर 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) तहसील महराजगंज में एवं 16 दिसम्बर 2023 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निर्धारित किये गये है।

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *