Breaking News

गेहूँ खरीद में तेजी लाने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक नियुक्त

कृषक अपना गेहूँ क्रय केन्द्रों पर विक्रय करने के लिए क्रय एजेंसियों के अधिकारियों से कर सकते है संपर्क/वार्ता

अधिकारी कृषकों से गेहूँ क्रय कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाना करें सुनिश्चित: डीएमरायबरेली 26 अप्रैल, 2023

रिपोर्ट संपादक राजकुमार यादव

जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद में तेजी लाये जाने के दृष्टिगत किसानों से गेहूँ खरीद हेतु क्रय एजेंसियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के नाम व दूरभाष नम्बर प्रसारित किये है। जिसमें क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के लिए सुश्री सोनी गुप्ता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी दूरभाष नम्बर 8869874599, पी0सी0एफ क्रय एजेंसी के लिए सुरेन्द्र कुमार मौर्या, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता 9555086790 तथा क्रय एजेंसी भारतीय खाद्य निगम के लिए आर0एस0 मिश्र, प्रबंधक (खरीद) 9839838838 को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार खाद्य विभाग के तहसील व विकासखंड स्तर पर तैनात क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों/ विपणन निरीक्षकों के दूरभाष नम्बर प्रसारित किये है। जिसमें तहसील सदर/विकास खण्ड राही, हरचन्दपुर, अमावां एवं सतावं के लिए अनूप कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मो0नं 0 8052094697, सुरेश चन्द सरोज, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मो0नं 0 9792275964, रविशंकर, विपणन निरीक्षक, रायबरेली मण्डी, मो0नं 0 7755880038 को नियुक्त किया गया है। तहसील महराजगंज/विकास खण्ड शिवगढ़, बछरावां व महराजगंज के लिए सुनीता यादव, विपणन निरीक्षक, महराजगंज 7080918501, प्रदीप कुमार सिंह, महराजगंज 9616704959, सौरभ, विपणन निरीक्षक, शिवगढ़ 9718050487, तहसील सलोन/विकास खण्ड डीह, छतोह व सलोन के लिए अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, सलोन 7985753023, सुरेश कुमार यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, छतोह/डीह 9450825644 तथा शशि भूषण चतुर्वेदी, विपणन निरीक्षक 915597875 को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार तहसील ऊँचाहार/विकासखंड जगतपुर, रोहनिया व ऊँचाहार के लिए अंकिता मिश्रा, विपणन निरीक्षक, ऊँचाहार/जगतपुर 8931059393, प्रियंका तिवारी, विपणन निरीक्षक, रोहनिया 9450304338, तहसील डलमऊ/विकासखंड दीनशाहगौरा व डलमऊ के लिए अनिल कुमार तिवारी, विपणन निरीक्षक, डलमऊ 7985521199 एवं तहसील लालगंज/विकासखंड खीरों, सरेनी व लालगंज के लिए सूर्यभान, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, लालगंज 9450261590 का नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि किसानों को अपना गेहूँ राजकीय क्रय केन्द्रों पर विक्रय करने हेतु सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कृषक तालिका में अंकित सरकारी दूरभाष नम्बर डायल कर अपने घर पर ही 100 कुं0 या इससे अधिक गेहूं विक्रय करने वाले कृषक सीधे सम्पर्क कर अपना गेहूं विक्रय कर सकेंगे। साथ ही जनपद स्तर पर स्थापित खाद्य नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) का दूरभाष नम्बर 0535-2975003 पर भी सम्पर्क कर कृषक अपना गेहूं सरकारी क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर सकते है।

जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि अपनी सुविधानुसार अपना गेहूँ जिस क्रय एजेंसी के जिस क्रय केन्द्रों पर विक्रय करना चाहते है उसके संबंध में संबंधित क्रय एजेंसियों के अधिकारियों के दूरभाष पर सम्पर्क/वार्ता करते हुये उन्हें अवगत कराएंगे कि वह अपना गेहूँ विक्रय करना चाहते है जिसक उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कृषक का गेहूँ क्रय करते हुये उन्हें भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित कराया जायेगा

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *