व्यापार मंडल ने लोगो से की अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील
क््रासर…..व्यापार मंडल प्रशासन के साथ वोट प्रतिशत बढाने के लिये करेगा सहयोग
सचित्र…..
लालगंज रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिये व्यापार मंडल प्रशासन के साथ मिलकर जल्द ही जागरूकता अभियान चलायेगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने कहा कि व्यापार मंडल एक गैर राजनैतिक संगठन है। लेकिन चुनावी महापर्व को सफल बनाने के लिये लोगो को मतदान की महत्ता समझाये जाने की आवश्यकता है। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान कर इस पर्व को सफल बनाते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका अदा करे। लोगो को जागरूक करने के लिये वह सोशल मीडिया समेंत अन्य माध्यमो का प्रयोग कर रहे है। लेकिन यदि प्रशासन का सहयोग मिला तो वह लालगंज नगर पंचायत को जिले में वोट प्रतिशत के मामले में अव्वल लाने का प्रयास करेगें। प्रसिद्व होम्योपैथी चिकित्सक डा0 सलीम ने भी लोगो से मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए कहा कि विश्व में भारत की पहचान सबसे बडे लोकतंत्र के रूप में की जाती है। ऐसे में हम सभी का नैतिक दायित्व है कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर इसे सार्थक करे। युवा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि मतदान के संबन्ध में जल्द ही व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल प्रभारी अनिल गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन से मिलकर मतदान प्रतिशत को बढाये जाने के बारे में बैठक करेगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियेां ने कहा कि यदि प्रशासन ने अनुमति प्रदान की तो संगठन की ओर से प्रत्येक वार्ड में स्वयं सेवक तैनात किये जायेगे जो असमर्थ लोगो को वोट डालने के लिये बूथो तक पहुंचाने में मदद करेगें।
