
सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी 27 फरवरी तक
रायबरेली 25 फरवरी, 2023
प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा 24 से 27 फरवरी तक तहसील सदर के परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी सुबह 09 बजे से सायं 06 बजे तक आमजन मानस के लिए खुली रहेगी।
प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की लाभपरक योजनाओं व कल्याणकारी कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें आम जनमानस आकर जानकारी प्राप्त कर रहें है।