Breaking News

आरेडिका के राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित किया गया भव्य देश भक्ति कवि सम्मेलन

महा प्रबंधक द्वारा प्रगति पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

रायबरेली
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के राजभाषा विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस से पूर्व भव्य देश भक्ति कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
बताते चलें की बीते 24 जनवरी को सरस्वती आडोटोरियम में शाम 6 बजे से काव्य संध्या आयोजित की गई। जिसमें देश के नामचीन कवियों ने काव्य पाठ किया।
सर्वप्रथम महा प्रबंधक शमशेर सिंह कलसी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके पश्चात श्री कलसी के कर कमलों से राजभाषा विभाग की प्रगति पत्रिका का सफल विमोचन किया गया।तत्पश्चात राजभाषा अधिकारी संजय निगम व मुख्य राजभाषा अधिकारी सुरेश कुमार सैनी ने कवियों को मंच पर आमंत्रित किया तो महाप्रबंधक ने सभी कवियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मान किया।जिसके बाद कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य कवि अमित अनपढ़,कवयित्री सानिया सिंह,गीतकार सुनील सरगम,कवि शिवतोष संघर्षी,नरेंद्र अग्रवाल,विवेकानंद व्यास ने काव्य पाठ किया।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ विनय भदौरिया ने की तथा संचालन वाई.पी.सिंह ने किया।कार्यक्रम के समापन पर जीएम श्री कलसी ने खुशी व्यक्त की और राजभाषा अधिकारी श्री निगम ने कवियों व महाप्रबंधक सहित आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट –जितेन्द्र सविता

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *