Breaking News

महान समाजवादी नेता प्रखर वक्ता छोटे लोहिया माननीय जनेश्वर मिश्र की 13 ह वी पुण्यतिथि समाजवादी नेता शिव प्रताप यादव पूर्व रेलवे अधिकारी की अध्यक्षता में मनाई गई

लालगंज रायबरेलीl 22 जनवरीl

नवचेतना जागरण मंच उत्तर प्रदेश के तत्वधान में मंगलम कांप्लेक्स में महान समाजवादी नेता प्रखर वक्ता छोटे लोहिया माननीय जनेश्वर मिश्र की 13 ह वी पुण्यतिथि समाजवादी नेता शिव प्रताप यादव पूर्व रेलवे अधिकारी की अध्यक्षता में मनाई गई lकार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव एडवोकेट पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को जनपद बलिया के ग्राम शुभ नशे में हुआ था lपिता रंजीत मिश्र साधारण किसान थेl 1953 में वह इलाहाबाद आ गए और फिर इलाहाबाद को ही अपनी कर्मभूमि बना लिया lइलाहाबाद विश्वविद्यालय में उन्होंने पढ़ाई शुरू की और हॉस्टल में रहने लगेl तथा छात्र राजनीति से जुड़ गएl 1967 में वह सक्रिय राजनीति में आ गए सभी लोकसभा का चुनाव आ गया वह लोकसभा का चुनाव लड़े किंतु प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता विजयलक्ष्मी पंडित से वह चुनाव हार गए तभी विजयलक्ष्मी पंडित को पंडित जवाहरलाल नेहरू तत्कालीन प्रधानमंत्री ने एंबेसडर बना दियाl जिससे पुनः 1969 उपचुनाव हुआ और उपचुनाव में जनेश्वर मिश्र लोकसभा पहुंच गएl लोकसभा पहुंचने पर उन्होंने अपने प्रखर भाषण शैली से लोकसभा को मंत्रमुग्ध कर दियाl तब समाजवादी नेता राजनारायण जी ने उन्हें छोटे लोहिया की उपाधि दी थीl 1971 में में उन्होंने कमला नेहरू को हराया तथा 1974 में उन्होंने प्रसिद्ध एडवोकेट सतीश चंद्र खरे को हराया l1977 में वीपी सिंह को हराया और केंद्र में पेट्रोलियम मंत्री बने तथा चरण सिंह की सरकार में जहाजरानी होम परिवहन मंत्री बने l1989 में इलाहाबाद में कमला नेहरू को हराया lइस बार वह वीपी सिंह सरकार में संचार मंत्री बने l1991 में चंद शेखर की सरकार में रेल मंत्री बनेl 1997 देवगौड़ा सरकार में वह जल संसाधन मंत्री बने तथा आई के गुजराल मंत्रिमंडल में वह पेट्रोलियम मंत्री बने l1992 से 2010 तक राज्यसभा में रहेl 1980 के उपचुनाव में जनेश्वर मिश्र राय बली संसदीय सीट से चुनाव लड़ेl सरेनी विधानसभा के प्रभारी तत्कालीन मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी बनाए गएl जिन के निर्देशन में मैंने जनेश्वर मिश्र के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थीl जनेश्वर मिश्र का राजनीतिक सफर बहुत लंबा था lवह देश के बहुत महत्वपूर्ण पदों पर रहे उनके बिना संसद सुनी सुनी लगती थीl वह डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और माननीय मुलायम सिंह यादव के परम अनुयाई रहl इतने लंबे समय तक राजनीति करने के बाद भी उनके दामन में कोई दाग नहीं लगा ऐसे समाजवादी को शत-शत नमनl कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा लाला त्रिपाठी कमलेश पासवान हरिओम एडवोकेट राकेश एडवोकेट गप्पू सलमान राजकुमार यादव आदि ने संबोधित किया संचालन सपा जिला सचिव देवेश यादव ने किया

About admin

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *