
संपादक राजकुमार यादव
धूमधाम से मनाया गया व्यापार मंडल के सयुक्त मंत्री अभिषेक सोनी का जन्मदिन
सचित्र…..
लालगंज। व्यापार मंडल के सयुक्त मंत्री अभिषेक सोनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के बाईपास स्थित स्पाईस हट में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल प्रभारी अनिल गुप्ता, अध्यक्ष राहुल भदौरिया, उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने अभिषेक सोनी का तिलक लगाकर व माल्यापर्ण करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद केक काटकर अभिषेक सोनी ने सभी मेहमानो को केक खिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लजीज व्यंजनो का लुत्फ लिया। इस मौके पर अभिनय सोनी, विपिन वर्मा, रोहित कुमार, अतुल त्रिवेदी, संतोष मिश्रा, रितिक तिवारी, शैलेंद्र प्रजापति, कुलदीप सेठ आदि मौजूद रहे।