रिपोर्ट उप संपादक विवेक तिवारी
क्षेत्र की जनता की सेवा के लिये व्यापार मंडल ने नगर पंचायत को सौंपा शव फ्रीजर
क््रासर……..जिला अध्यक्ष पंकज मुरारका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता की उपस्थित में सम्पन्न हुआ भव्य कार्यक्रम
सचित्र….
लालगंज रायबरेली। नगर व आसपास क्षेत्र के लोगो को मर्चुरी शव फ्रीजर के लिये इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा। इसकी मदद से कठिन समय में कई दिनो तक शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा। व्यापार मंडल ऐसे ही समाजिक कार्य करता रहे उन्हे हर सम्भव सहयोग किया जायेगा।
उक्त विचार कस्बे के बाईपास स्थित डिवाईन लाईट इंग्लिश स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका ने व्यक्त किये। उन्होनेे कहा कि व्यापार मंडल लालगंज की शाखा का यह कार्य अत्यन्त सराहनीय है। इस मौके पर आयोजित भव्य समारोह के बीच शव फ्रीजर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता को सौंपा गया। श्री गुप्त ने कहा कि व्यापार मंडल के सहयोग से प्राप्त यह शव फ्रीजर जनता के लिये वरदान से कम नही है। अभी तक कस्बे व आसपास के क्षेत्र में शव को सुरक्षित रखने के लिये अन्य साधनो का सहारा लेना पड़ता था। उन्होने कहा कि नगर पंचायत की ओर से जनता को यह शव फ्रीजर निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा तथा इसकी देखरेख भी सुनिश्चित की जायेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने कहा कि संगठन की स्थापना के समय ही जनता के लिये कुछ लाभकारी योजनाओं की घोषणा की गई थी जिनमें सबसे महत्वपूर्ण शव फ्रीजर का आज क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जा रहा है। व्यापार मंडल जल्द ही अन्य घोषणाओं को पूर्ण करने के लिये संघर्षरत है। प्रभारी अनिल गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों व आम जनता की सेवा के लिये संगठन हर समय खड़ा रहेगा। क्षेत्र की जनता की सेवा के लिये जल्द ही अन्य योजनाओं को पूर्ण किया जायेगा। उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने आये हुए आगतो के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यापार मंडल लालगंज जनता की सेवा के लिये अनेक योजनाओं पर कार्य कर रहा है। जिन्हे जल्द ही धरातल पर उतारा जायेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता आशीष प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो0 बैजनाथ विश्वकर्मा, सूर्यप्रताप सिंह, प्रो0 अरूण कुमार सिंह, उमेश श्रीवास्तव, डाॅ. एमडी सिंह, फिरोज नूरी, अतुल शर्मा, विकास निधि अग्रवाल, राजेश फौजी, प्रमोद मिश्रा, हरिशंकर श्रीवास्तव, करूणा शंकर यादव, डा0 सलीम, मो0 कासिफ, अमन सोनी, खलील अहमद, सौरभ सिंह, अभिषेक सोनी, सुरेश कुमार, रवी राय, सचिन हांडा, भायलाल सोनकर, संतोष मिश्रा, सर्वेश गुप्ता, ओमी तिवारी, आयुष कौशल, जीतू सिंह, महेंद्र पाण्डेय, अमन सोनी समेंत भारी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।