प्रसार संपादक चंद्रेश त्रिवेदी
20 जुलाई के स्थान पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” 22 जुलाई को होंगे आयोजित : डीएम
रायबरेली, 19 जुलाई 2024
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 20 जुलाई 2024 (माह का तृतीय शनिवार) को एक ही दिवस में 36.50 करोड़ पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इस हेतु मा० जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गयी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशन अनुसार जनपद के तहसील मुख्यालयों पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” माह जुलाई, 2024 के तृतीय शनिवार 20 जुलाई 2024 के स्थान पर 22 जुलाई 2024 (सोमवार) को आयोजित किए जाएंगे