Breaking News

समाजसेवी पूर्व प्रधान राजकुमार यादव को अंग वस्त्र ,माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गयाl

संपादक राजकुमार यादव

लालगंज रायबरेलीl 28 फरवरीl भारत का संविधान ही राष्ट्र ग्रंथ, उसमे प्रदत कर्तव्य ,अधिकारों से देश के नागरिकों को जागृत कर ने ,मताधिकार, उच्च व प्रतियोगी शिक्षा के महत्व, व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, युवा पीढ़ी को यह समझाने के लिए की माता-पिता ही सबसे बड़े देवता ,जाति ,धर्म से ऊंचे उठकर एवं महिलाओं को आदर भाव से देखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्राम पूरे शेर बहादुर मजरे रीशालपुर लौटनहां मैं नव चेतना जागरण मंच उत्तर प्रदेश द्वारा नव चेतना जागरण एवं सम्मान समारोह सुरेंद्र मौर्य पूर्व प्रधान बहाई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ lजिसमें समाजसेवी पूर्व प्रधान राजकुमार यादव का सम्मान अंग वस्त्र ,माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र देकर किया गयाl समाजसेवी जेपी यादव ,सुनील कुमार यादव ,युवा नेता योगेश यादव कोमल फुटवियर आदि लोगों ने राजकुमार यादव को सच्चा समाज हितैषी ,दलित पीड़ितों की मदद करने वाला बतायाl कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत का संविधान पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात नव चेतना जागरण मंच उत्तर प्रदेश के सात उद्देश्यों पर चर्चा हुईl जिसमें पहला उद्देश्य है कि देश के लोगों को बताया जाए कि भारत का संविधान ही सबसे बड़ा धर्म ग्रंथ है, माता-पिता ही सबसे बड़े देवता ,उच्च एवं प्रतियोगी शिक्षा से ही देश का कल्याण संभव, पर्यावरण संरक्षण , हरित एवं श्वेत क्रांति को लाना तथा स्वयं का स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी ,अपने मत एवं मताधिकार के महत्व को समझना ही सबसे बड़ा राष्ट्र प्रेम हैl कुरीतियों से लड़ते हुए मृत्यु भोज बंद करने , ”क्या कहेंगे लोग ”से समाज को लड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया lसभा में इस कविता का पाठ किया गया कि,” ना तेरा है ना मेरा है यह हिंदुस्तान सबका है, नहीं समझी गई यह बात तो नुकसान सबका हयl गुमनाम नदिया मिलती है सागर में, महासागर बनाने में मगर एहसान सबका हाय ” lअमेरिका के गांधी मार्टिन लूथर के इस विचार को भी समाज को समझने और पालन करने की आवश्यकता जिसमें उन्होंने कहा था- अगर तुम उड़ नहीं सकते हो तो, दौड़ो lअगर तुम दौड़ नहीं सकते तो, चलोl अगर चल भी नहीं सकते तो, रंगोंl पर आगे बढ़ते रहोl अपनी सोच और दिशा बदलोl सफलता आपका स्वागत करेगी l यदि ऐसा होगा तो सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा lकार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका का वचन कराया गया एवं कार्यक्रम की समाप्ति पर राष्ट्रगान कराया गयाl संचालन दिनेश कुमार यादव एडवोकेट पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदेश अध्यक्ष नव चेतना जागरण मंच उत्तर प्रदेश ने कियाl

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव का फिरोजाबाद इकाई ने किया भव्य स्वागत

मुख्य संपादक राजकुमार यादव सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *