संपादक राजकुमार यादव

खेलो इंडिया वूमेन खो खो लीग हेतु श्री सत्य प्रकाश तिवारी को मिली टेक्निकल ऑफिशल की जिम्मेदारी। दिनांक 26 से 28 अगस्त 2023 तक इंदौर मध्य प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया जूनियर वूमेन जोनल खो खो लीग हेतु जनपद रायबरेली के हरचंदपुर विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे मौहारी में खेल अनुदेशक के पद पर कार्यरत श्री सत्य प्रकाश तिवारी को श्री एम एस त्यागी जनरल सेक्रेटरी खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पत्र जो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली को भेजा गया है के अनुसार टेक्निकल ऑफिशल नियुक्त किया गया है । श्री सत्य प्रकाश तिवारी को उक्त प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी मिलने पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष डॉ एस एम सिंह डॉक्टर अताउर रहमान राजीव अग्रवाल गौरव अवस्थी कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक द्विवेदी सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला वरिष्ठ संयुक्त सचिव अजय सिंह चंदेल संयुक्त सचिव मोहम्मद अयाज राजेश सिंह अजय सिंह के साथ ही खो खो के श्री उमेश सिकरिया राधेश्याम सिंह माता प्रसाद वर्मा नवनीत वर्मा योगेश तिवारी आदि ने बधाई दी। सचिव लक्ष्मी कांत शुक्ला ने बताया श्री सत्य प्रकाश तिवारी को इसके पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की खो खो प्रतियोगिताओं में और अल्टीमेट खो खो में निर्णायक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है जिस कसौटी पर वह खरे उतरे हैं जिसके कारण हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में इन्हें जिम्मेदारी दी जाती है।