Breaking News

तहसील सदर में महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न रायबरेली, 27 जुलाई 2023

\


तहसील सदर में महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
रायबरेली, 27 जुलाई 2023

उद्घत पाठ दिखाएं

उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर प्रधान न्यायाधीश पूनम सिंह द्वारा महिलाओं के विधिक अधिकार, वैवाहिक विवाद विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा समान अधिकार कानून पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि समाज में महिलाओं को भी वही अधिकार है जो पुरुषों को है। इसके साथ ही आपसी विवाद को सुलह समझौते से निस्तारण किये जाने पर चर्चा की गयी। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार के द्वारा उपस्थित महिलाओं को विधिक अधिकारों के साथ-साथ उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। रिसोर्स पर्सन शैलजा सिंह व अलका सिंह राजपूत के द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकार के प्रति जागरूकता हेतु उनके विधिक अधिकार के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम को नायब तहसीलदार डा0 बृजेश कुमार, शमीम अहमद, तहसीलदार सदर अनिल कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी वन्दना सिंह, सीनियर नर्सिंग आफिसर जिला महिला चिकित्सालय, रायबरेली शशिबाला सिंह, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह के द्वारा भी संबोधित किया गया।

इस कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठन की समाजिक कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता अन्य सम्मानित महिलाएं, बाल संरक्षण अधिकारी व पराविधिक स्वयं सेवक पूनम सिंह, रत्ना बाजपेयी, अमिता गुप्ता, पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति व अजय कुमार बाजपेयी के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल के द्वारा किया गया

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *