स्टेट बैंक द्वारा खाता धारक के मरणोपरान्त आश्रितों को सौपी 15 लाख की आर्थिक सहायता
रायबरेली। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा खाता धारक के मरणोपरान्त उसकी पत्नी को रुपये 15 लाख की बीमा राशि प्रदान कर आर्थिक सहायता प्रदान की। भारतीय स्टेट बैंक की डलमऊ शाखा के खाताधारक स्व. वीरेन्द्र प्रताप सिंह की मृत्यु 04 दिसम्बर 2022 को रेल दुर्घटना जो कि जनपद के बरगद चौराहे के निकट हुई थी जिसमें उसकी मृत्यु हो गयी है। स्व. वीरेन्द्र प्रताप सिंह का एसबीआई डलमऊ शाखा में सैलरी पैकेज खाता था। स्व. सिंह भागीरथी इण्टर कालेज डलमऊ में अध्यापक थे। दुर्घटना में उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी श्रीमती सरोज सिंह एवं पुत्री को रुपये 15 लाख की बीमा राशि प्रदान कर आर्थिक सहायता राशि शाखा प्रबन्धक पूनम एवं उप प्रबन्धक अनुपम कुमार कर्ण द्वारा प्रदान की। शाखा प्रबन्धक पूनम ने बताया कि एसबीआई हमेशा अपने ग्राहको के हितों को सर्वोपरि रखती है और अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटती है। बीमा राशि प्राप्त करने के बाद स्व. सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज सिंह एवं पुत्री अंशिका सिंह ने शाखा प्रबन्धक व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
