Breaking News

कक्षा 11 में प्रवेश हेतु पार्श्व परीक्षा 22 जुलाई को रायबरेली 24 मई, 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य चंदन बागीश ने बताया है कि जनपद रायबरेली के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु पार्श्व परीक्षा 22 जुलाई 2023 दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में नवोदय विद्यालय में कक्षा-11 में प्रवेश चाहने वाले जनपद रायबरेली के छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि वे नवोदय विद्यालय समिति की अधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह पंजीकरण 31 मई 2023 तक होगा। यह पार्श्व प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई 2023 दिन शनिवार को अपरान्ह 11ः15 बजे से 01ः45 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय, बावन बुजुर्ग बल्ला, रायबरेली में आयोजित होगी। किसी भी असुविधा के लिए अभ्यर्थी अवनीश कुमार सिंह मो 0 9415524308 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *