रिपोर्ट –राजेंद्र सिंह
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल सहित जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रहे उपस्थिति
फतेहपुर कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किए जाने को तुगलकी फरमान बताया है। इसके खिलाफ कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्रेट परिषर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह करके कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की | सत्याग्रह के दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल सहित शहर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, संतोष कुमारी शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल,सुधाकर अवस्थी, पंकज सिंह गौतम, मिस्बा उल हक़, सलीम खान, इशरत खान, विवेक मिश्र, चंद्र प्रकाश लोधी और वीरेन्द्र गुप्ता सहित कई लोग शामिल रहे। यहां पर कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। फतेहपुर महिला कांग्रेस,जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए सत्याग्रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राहुल गांधी पर की गई कार्यवाही एक षड्यंत्र है,लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरे में डाल रही भाजपा | राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमलोग किसी भी स्थिति में अपने नेता का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। आज की सरकार जबरदस्ती कार्यवाही करके विपक्ष को समाप्त करना चाहती है। ऐसे में लोकतंत्र को बड़ा खतरा हो गया है। क्योंकि, यदि विपक्ष नहीं रहेगा तो लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ जाएगी। लेकिन, भाजपा कुछ ऐसा ही करना चाहती है, तभी तो उसने हमारे नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाकर इसे सिद्ध कर दिया |