रिपोर्ट –संपादक राजकुमार यादव
रायबरेली 17 मार्च, 2023
अगर आपका आधार बने हुए अधिक समय हो गया है तो आपको अपने आधार में पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज अपडेट करना वांछनीय है। ऐसी स्थिति में यदि आपके पते में कोई परिवर्तन नहीं है और आप इसे ऑनलाइन अपडेट करते है तो 15 मार्च से 14 जून 2023 के बीच इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर आप अपने आधार में ऑनलाइन अपडेट करते समय किसी प्रकार का डेमोग्राफिक परिवर्तन चाहते है तो आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आधार केंद्र पर इस सेवा के लिए 50 रुपये का शुल्क है। आधार में पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने के लिए myaadhaar.uidai.gov.in अथवा https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर लॉग इन करें। पहचान का प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) दस्तावेजों की जानकारी के लिए https://uidai.gov.in/images/commdoc/26_JAN_2023_Aadhaar_List_of_documents_English.pdf पर लॉग इन करें। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपदवासियों को सलाह दी गई है कि जिनका आधार बने हुए अधिक समय हो गया है वे अपने आधार में पहचान का नवीनतम प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) दस्तावेज अपडेट करके अपने आधार को सशक्त करें। यह आधार डेटाबेस में आपकी जानकारी की निरंतर सटीकता सुनिश्चित करने में आपकी सहायता करेगा साथ ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा।