उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल लालगंज सदस्यता अभियान 2025 का शुभारंभ
लालगंज रायबरेली आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालगंज नगर की सदस्यता अभियान 2025का शुभारंभ व्यापार मंडल के संरक्षक दीप प्रकाश शुक्ला व रामबाबू सोनी के द्वारा साकेत नगर बघेल नर्सिंग होम से शुरू किया गया नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान शुभारंभ 2025 सदस्यता करने से व्यापारियों से डोर टू डोर मिलने के साथ-साथ व्यापारियों की दुकान में रजिस्ट्रेशन होता है जिससे व्यापारी संगठन के साथ जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करता है व्यापार मंडल ने 2500 सदस्य बनाने का निर्णय लिया है जिसको हम सब पदाधिकारी मिलकर व्यापारियों की दुकानों में जा जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे ।
जिला महामंत्री अप्पू शर्मा ने कहा कि लालगंज नगर की सदस्यता होने से व्यापार मंडल मजबूत होगा और संगठन जिला लालगंज जनपद में सभी बाजारों में सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को सदस्य बनाया जाएगा। नगर सदस्यता प्रभारी नगर युवा महामंत्री रौनक भदौरिया ने कहा कि संगठन के द्वारा लिए गए निर्णय को हम सब मानते हुए नगर में पूरी सदस्यता पूर्ण करने में सफल होंगे सदस्यता होने से व्यापारी समाज की समस्याएं एवं जानकारियां प्राप्त होती है।
अभियान में उपस्थित सदस्यता प्रभारी अमित गुप्ता नगर युवा अध्यक्ष प्रतीक शर्मा आशुतोष गुप्ता नगर उपाध्यक्ष शीलू त्रिवेदी नगर महामंत्री संगठन कौशलेंद्र कंचन जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद परवेज नगर उपाध्यक्ष अर्पित गुप्ता नगर मंत्री पीयूष गुप्ता नगर मंत्री नीरज गुप्ता जिला युवा उपाध्यक्ष दीपक भदौरिया नगर युवा उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता नगर युवा नगर प्रचार मंत्री हरिओम गुप्ता अंकित सिंह विक्की सिंह अभिषेक गुप्ता विकाश शर्मा हरिओम गुप्ता आदि तमाम पदाधिकारी उपस्थित
Check Also
सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव का फिरोजाबाद इकाई ने किया भव्य स्वागत
मुख्य संपादक राजकुमार यादव सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जय सिंह यादव …