Breaking News

महिलाओं के हित संरक्षण कानून संबंधी विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजन सम्पन्न

रायबरेली, 14 जुलाई 2023। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के द्वारा महिलाओं के हित संरक्षण कानून संबंधी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अन्तर्गत राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से तहसील लालगंज स्थित सभागार में महिलाओं के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिला जज/सचिव उमाशंकर कहार द्वारा महिलाओं के विधिक अधिकार विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समान अधिकार कानून पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि समाज में महिलाओं को भी वही अधिकार है जो पुरुषों को है। सचिव द्वारा मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य के बीच एकरूपता बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही आपसी विवाद को सुलह समझौते से निस्तारण किये जाने पर चर्चा की गयी। रिसोर्स पर्सन शैलजा सिंह के द्वारा महिलाओं को सरकार की विभिन्न निःशुल्क योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं उन्हें मानसिक विकास के प्रति सदैव सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया। रिसोर्स पर्सन शैलजा सिंह द्वारा महिलाओं को निःशुल्क महिला हेल्पलाइन 181 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। रिसोर्स पर्सन अलका सिंह राजपूत के द्वारा बताया गया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका विधिक रूप से जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर महिलाएं भी योगदान दे रही है।
इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम को नायब तहसीलदार वेद प्रकाश व तहसीलदार लालगंज ज्ञान प्रताप सिंह के द्वारा भी सम्बोधित किया गया। इस कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठन की समाजिक कार्यकर्ता, आशाबहुएं, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, पत्रकार बन्धु, अन्य सम्मानित महिलाएं, बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल व पराविधिक स्वयं सेवक प्रज्ञा वर्मा, मयंक सिंह, वेदवती, सतीश कुमार, तेजलाल, संजीव, राहुल कुमार के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक बृजलाल के द्वारा किया गया।

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *