Breaking News

जिला कारागार में महिलाओं को विधिक अधिकार की दी गई जानकारी

मुख्य संवाददाता राजकुमार यादव ,,जितेंद्र सविता

जिला कारागार में महिलाओं को विधिक अधिकार की दी गई जानकारी

रायबरेली, 7 मार्च 2023

अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश, अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन व अपर जिला जज/सचिव उमाशंकर कहार के मार्गदर्शन में 4 मार्च से 11 मार्च तक विधिक साक्षरता एवं जागरुकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कारागार में ‘विधिक जागरुकता द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण’ विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पराविधिक स्वयं सेवकगण द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकार विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। जागरूकता कार्यक्रम मे महिलाओं को सरकार की विभिन्न निःशुल्क योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं उन्हें मानसिक विकास के प्रति सदैव सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।
शिविर में उपस्थित जेलर सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका विधिक रुप से जागरुक होना अतिआवश्यक है। आज समाज के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर महिलाएं भी योगदान दे रही है। उक्त कार्यक्रम को डिप्टी जेलर ज्ञानलता पाल के द्वारा भी सम्बोधित किया गया। जागरूकता शिविर मे पराविधिक स्वयं सेवक पूनम सिंह, रत्ना बाजपेई, पम्मी, पवन कुमार श्रीवास्तव व मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

About yadavrajkumar19595@gmail.com

Check Also

विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित गौरव संवाद को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने सम्बोधित किया।

संपादक राजकुमार यादव विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के हेवतहा नेवढ़िया व तिवारीपुर,रामगढ में दलित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *