रायबरेली 18 फरवरी 2023

जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने आज महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत रायबरेली शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति एव सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। उन्होंने सबसे पहले कोतवाली सदर में पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सलोन कोतवाली का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।