काव्य कृति मनोहर का विमोचन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
रिपोर्ट संपादक राजकुमार यादव

बछरावां रायबरेली — बछरावां नगर के उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में आज उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक, साहित्यकार एवं क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद भगवान कुमार अवस्थी की काव्य कृति मनुहार का विमोचन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस काव्य कृति विमोचन समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने किया। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय हृदय नारायण दीक्षित, विशिष्ट अतिथि शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, बैसवारा डिग्री कॉलेज से डॉ. ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्राचार्य दयानंद पीजी कॉलेज डॉ. रामनरेश की गरिमामई मौजूदगी कार्यक्रम में चार चांद लगा रही थी। उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों का माल्यार्पण अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम का कुशल संचालन संतलाल द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, एडिशनल एसपी उन्नाव शशि शेखर सिंह, कार्यक्रम संयोजक सौर मंडल शुक्ला, मारुति मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, सदाशिव शुक्ला, त्रिभुवन नाथ दीक्षित रामबाबू शुक्ला, व उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वही इसके साथ ही साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिक काव्य कृति के विमोचन समारोह में मौजूद रहे।